Ghazipur News : शादी न होने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Ghazipur News: Upset over not getting married, a young man committed suicide by hanging himself
Ghazipur News: गाजीपुर जनपद के करंडा थाना क्षेत्र के तुलापट्टी गांव निवासी युवक गौतम राम ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह शादी न कराए जाने से नाराज था।
युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिलते ही मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव को लेकर थाने आई।
चर्चा हैं कि वह स्वजन से शादी करने की जिद कर रहा था लेकिन बड़े भाई की अभी शादी नहीं होने के कारण स्वजन उसकी शादी करने को तैयार नहीं थे।
वृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे गांव के लोग चट्टी के पास स्थित बगीचे की तरफ गये तो देखा कि एक युवक आम के पेड़ पर मफलर का फंदा बनाकर लटका हुआ है। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
कुछ देर बाद उसकी पहचान होने के बाद घरवालों को सूचना दी गई। घर के सदस्यों ने बताया कि गौतम मां से शादी कई दिनों से जिद कर रहा था।


