कुशीनगर: नाली निर्माण सर्वे के दौरान सभासद और पूर्व सभासद प्रतिनिधि में भिड़ंत, थाने में तहरीर

Kushinagar: Clash between councillor and former councillor representative during drain construction survey, complaint lodged at police station

कुशीनगर: कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र के महंथ अवैद्यनाथ नगर वार्ड में गुरुवार को नाली निर्माण कार्य शुरू होने से पहले हुए सर्वे के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सर्वे के दौरान वर्तमान सभासद विजेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व सभासद प्रतिनिधि अमरजीत सिंह के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुँच गया।

सूत्रों के अनुसार, वार्ड में पकड़ियार चौराहे से हिरण्यवती नदी तक नाली निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। दोपहर में ठेकेदार और टीम के साथ कार्यस्थल का निरीक्षण कर रहे सभासद ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित नाले के मार्ग में लगे एक धर्मकांटा (तौल कांटा) को हटाने को लेकर विवाद हुआ। सभासद का दावा है कि यह भूमि लोक निर्माण विभाग (PWD) की है और कांटा अवैध रूप से नाले की जगह पर लगा हुआ है।

सभासद विजेंद्र प्रताप सिंह का आरोप है कि जब उन्होंने कांटा हटाने की बात कही तो पूर्व सभासद प्रतिनिधि अमरजीत सिंह और उनके सहयोगियों ने हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।


Read more: तमकुहीराज: सीएचसी में स्वास्थ्य समीक्षा बैठक, लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर गिरी गाज – 20 आशा, 8 एएनएम, 5 सीएचओ समेत 35 को नोटिस


अन्य सभासदों का समर्थन

घटना के बाद नगर पालिका के कई अन्य वार्डों के सभासद पीड़ित सभासद के समर्थन में थाने पहुँचे और प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा से वार्ता की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की प्रतिक्रिया

प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.