Kushinagar News: कुशीनगर में 5400 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण, मंत्री एके शर्मा ने कहा – पूर्वांचल के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Kushinagar News: Foundation stone and inauguration of development projects worth more than 5400 crores in Kushinagar, Minister AK Sharma said – Government is committed to the development of Purvanchal

कुशीनगर समाचार :उत्तर प्रदेश सरकार पूर्वांचल के समग्र विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कुशीनगर नगर पालिका के निराश्रित पशु आश्रय स्थल पर आयोजित भव्य समारोह में 145 परियोजनाओं का शिलान्यास (3825.64 लाख रुपये) और 78 परियोजनाओं का लोकार्पण (1587.5 लाख रुपये) किया।

पूर्वांचल को पिछड़ेपन से बाहर लाने के लिए चल रहे हैं बड़े प्रयास – ए.के. शर्मा

मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ने पूर्वांचल को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति में व्यापक सुधार हुआ है और योजनाओं का लाभ आम नागरिक तक पहुँच रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल द्वारा 7 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक कार्यालय भवन, सभासदों के मानदेय, अमृत टू योजना, और आकांक्षी नगर योजना की मांग पर मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इन क्षेत्रों की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास और लोकार्पण

लोकार्पण (78 परियोजनाएं / 1587.5 लाख):
कुशीनगर (35), हाटा (4), खड्डा (3), छितौनी (4), तमकुहीराज (1), फाजिलनगर (5), सेवरहीं (10), दुदही (6), रामकोला (10)

शिलान्यास (145 परियोजनाएं / 3825.64 लाख):
कुशीनगर (86), हाटा (4), खड्डा (4), छितौनी (3), तमकुहीराज (21), सेवरहीं (21), रामकोला (6)

केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता में है कुशीनगर – सांसद विजय दुबे

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार न केवल देश की सुरक्षा बल्कि गांव और क्षेत्र के विकास में भी लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ-साथ पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में अनेक परियोजनाएं संचालित हैं।

लोकल डिमांड: डिजिटल लाइब्रेरी और छठ घाट का सुंदरीकरण

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने आभार व्यक्त करते हुए डिजिटल लाइब्रेरी, विवाह भवन (तीन वार्डों में), 10 पोखरों का सुंदरीकरण और छठ घाटों के विकास के लिए धन अवमुक्त करने की मांग रखी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने की, जबकि संचालन दिनेश तिवारी व अनिल प्रताप राव ने संयुक्त रूप से किया।

उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शामिल रहे:

विधायक विवेकानंद पांडेय, मनीष जायसवाल, मोहन वर्मा, विनय प्रकाश गौड़, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, एसडीएम आशुतोष कुमार, सीओ कुंदन सिंह, अभियंता प्रदीप वर्मा, राघवेंद्र सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डा. शशांक सिंह, और अन्य कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.