दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज लेंगी शपथ

न्यूज़ डेस्क (अनुराग मिश्र): दिल्ली के नई नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। दिल्ली के भाजपा विधायकों और पार्टी आलाकमान ने उन्हें विधायक दल का नेता चुना है। वह आज शपथ लेंगी।

शालीमार बाग से विधायक चुनी गई रेखा गुप्ता 27 साल बाद बीजेपी के सत्ता में आने पर इस पद को संभालेंगी। रेखा का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी से पुराना नाता है। 2020 चुनावों में बंदना कुमारी से हारने के बाद इस बार 29 हज़ार वोटों से जीत दर्ज की।

दिल्ली में बीजेपी सरकार की कमान अब महिला के हाथ में होगी। बीजेपी विधायक दल ने रेखा गुप्ता को अपना नेता चुना है। ऐसे में अब रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। 27 साल बाद सत्ता में आने वाली बीजेपी ने इस बार महिला चेहरे पर भरोसा जताया है। रेखा गुप्ता कल रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक चुनी गई है। उनको पार्टी के भीतर जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कौशल के लिए पहचाना जाता है। रेखा अब बीजेपी शासित 21 राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी। पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुई राजनीतिक शुरुआत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जरिये उन्होंने छात्र राजनीति में प्रवेश किया। 1994-95 में वह दौलत राम कॉलेज में सचिव चुनी गईं। 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की सचिव बनीं। 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.