Kushinagar News: विद्यालय का ताला तोड़कर, चोरों ने सामान किया गायब

Kushinagar News: Thieves broke the lock of the school and stole the goods

Kushinagar News:डिबनी बाजार कुशीनगर,तमकुही राज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोरवन मठिया स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोरवन मठिया में चोरों ने 22 अप्रैल की रात्रि में आफिस, किचेन, विज्ञान कक्ष व अन्य कक्षों का ताला तोड़ कर उसमें रखे सामानों को गायब कर दिया है। बुधवार को सुबह विद्यालय पहुंचे शिक्षकों ने ताला टूटा देखा। शिक्षकों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस, ग्राम प्रधान एवं बीआरसी कार्यालय को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर तहकीकात की।
प्रधानाध्यापिका निशा श्रीवास्तवा ने पुलिस को दिये तहरीर में कहा कि 2  कुकर, एक भगौना, एक बाल्टी, एक ब्लू टूथ सहित खाद्य सामग्री चोरों ने गायब कर दिया। प्रधानाध्यापिका निशा श्रीवास्तवा ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान एवं बीआरसी कार्यालय को भी दी है।

शिक्षकों का कहना है कि इस विद्यालय में चोरी की यह तीसरी घटना है। शिक्षक संघ तमकुही के पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता से चोरों के हौसलें बुलंद हैं।आये दिन विद्यालयों में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है।

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.