गाजीपुर समाचार : ओपी राजभर ने अखिलेश पर फिर साधा निशाना बोले कुम्भ की निंदा करने वाले

गाजीपुर समाचार : गाजीपुर पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि कुंभ की निंदा करने वाले अब कुंभ जा रहे हैं।

मथुरा को लेकर अखिलेश की टिप्पणी के सवाल पर मंत्री ओपी राजभर ने कहाकि उनकी सरकार में मथुरा के लिए क्या किया गया। वो खुद समझदार है, उन्हें खुद मालूम होगा। उनकी सरकार में मथुरा में तांडव हुआ।

मंत्री ओपी राजभर ने कहाकि अखिलेश यादव विरोध का चश्मा लगाए हुए है।वो अपने चश्मे का नम्बर बदल लें,तो सरकार की उपलब्धि उन्हें दिखेगी। यूपी में पिछले दिनों हुए उपचुनावों को लेकर सपा सुप्रीमों अखिलेश के आरोपों के सवाल पर मंत्री ओपी राजभर ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या अखिलेश सीसामऊ और करहल का उपचुनाव पुलिस के बल पर जीते है।

मंत्री ओपी राजभर ने विपक्ष के आरोपो पर कहाकि विपक्षी दल पाकिस्तान जाकर पानी पी लिए हैं, और पाकिस्तान के पानी मे ही विरोध करना है।

यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर गणतंत्र दिवस के अवसर पर गाजीपुर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे। पुलिस लाइन में हुए गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मंत्री ओपी राजभर ने ध्वजारोहण किया और पुलिस परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अफसरों और कर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने देश भक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.