DDU Gorakhpur : बीए प्रथम वर्ष और एलएलबी तृतीय वर्ष वालों के लिए महत्वपूर्ण खबर
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने बीए प्रथम वर्ष के सभी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय द्वारा 29 जनवरी 2025 को नियंता कार्यालय से परिचय पत्र वितरित किए जाएंगे. बीए प्रथम वर्ष के सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि वे नियंता कार्यालय से अपना परिचय पत्र प्राप्त कर लें। अन्य सभी छात्र अपने-अपने संकायों और विभागों से परिचय पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षा की सूचना
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एलएलबी तृतीय वर्ष (पंचम सेमेस्टर) के संस्थागत छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। CLINICAL COURSE-II (सी० सी०-2) – 2025 की प्रायोगिक / मौखिक परीक्षा नीचे दी गई सारिणी के अनुसार होनी है. विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि परीक्षा के समय प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है। जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट जाएगी, उनके लिए पुनः परीक्षा की कोई व्यवस्था नहीं होगी. परीक्षा से पहले पुस्तकालय की सभी पुस्तकें जमा करना अनिवार्य है।
समय सारिणी इस प्रकार है-



