एसडीएम संजय यादव को भावभीनी विदाई दी गई तो वही नवनियुक्त एसडीएम लोकेश कुमार का भव्य स्वागत किया गया

सेवराई। स्थानीय तहसील में एकएसडीएम संजय यादव को भावभीनी विदाई महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला। तहसील सभागार में आयोजित एक विशेष समारोह में स्थानांतरित होने वाले एसडीएम संजय यादव को भावभीनी विदाई दी गई, साथ ही नवनियुक्त एसडीएम लोकेश कुमार का भव्य स्वागत किया गया।

किसान नेता भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों का सम्मान फूल मालाओं, अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह से किया गया। विदाई समारोह में संबोधित करते हुए एसडीएम संजय यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए स्थानीय जनता, राजस्व कर्मियों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवराई की जनता का स्नेह हमेशा उनके लिए यादगार रहेगा।

नवनियुक्त एसडीएम लोकेश कुमार ने कार्यभार संभालते हुए शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप न्यायोचित कार्य करने का आश्वासन दिया और जनता से सहयोग की अपेक्षा की। शासन के आदेशानुसार, संजय यादव का स्थानांतरण कासिमाबाद तहसील में किया गया है, जबकि जमानिया में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे लोकेश कुमार को सेवराई का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम में किसान नेता भानु प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, बलवंत सिंह, गुदरी यादव, जैनुल खान, सन्तोष यादव, राम इकबाल यादव, शिवाजी यादव, उपेंद्र राम, राकेश राय, जनक यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.