Gorakhpur News : बाबू बालमुकुंद लाल की 151वीं जयंती समारोह 7 जनवरी को

बाबू बालमुकुंद लाल की 151वीं जयंती 7 जनवरी को डी॰ बी॰ इंटरमिडिएट कॉलेज बेनीगंज में बाबू बालमुकुंद लाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मनाई जाएगी।

Gorakhpur News (Anup Kumar Patel) : बाबू बालमुकुंद लाल की 151वीं जयंती 7 जनवरी को मनाई जाएगी। जयंती कार्यक्रम पर डी॰  बी॰  इंटरमीडिएट कॉलेज, बेनीगंज के प्रांगण में भव्य उत्सव का आयोजन होगा। यह जानकारी बाबू बालमुकुंद लाल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टीगण द्वारा प्रदान की गई है।

बाबू बालमुकुंद लाल ने अपने सेवा कार्यों हेतु अत्यंत प्रतिष्ठा प्राप्त की।  गोरखपुर शहर की बुनियाद में उनकी आभा है।  उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य व धार्मिक कार्यों में योगदान हेतु विशेष रूप से याद किया जाता है।  उन्होंने गोरखपुर शहर को दो इंटर कॉलेज और एक हॉस्पिटल की सौगात दी, जो आज भी गतिमान है।  स्त्री शिक्षा की दिशा में उनकी पहल ऐतिहासिक महत्व की है।  आजादी से पहले ही उन्होंने गोरखपुर शहर रामदेई देवी कन्या इंटर कॉलेज का निर्माण करवाया।


Read Also : महाकुंभ में आतंकी वारदात की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, फर्जी मुस्लिम नाम से किया था पोस्ट


वह नवजागरण की चेतना से प्रभावित थे।  तत्कालीन सामाजिक-सांस्कृतिक सुधार आंदोलन से प्रभावित होकर अपना जीवन व संपत्ति समाज की उन्नति में आहूत कर दिया।  वारिस न होने की स्थिति में उन्होंने अपनी संपत्ति का ट्रस्ट बनाकर समाजिक कार्यों हेतु समर्पित कर दिया।  बाल मुकुंद लाल इस्टेट ट्रस्ट के नाम से यह ट्रस्ट आज भी अपना सक्रिय योगदान दे रहा है।

इसके ट्रस्ट के अंतर्गत बालमुकुंद लाल चैरिटेबल ट्रस्ट, बनमाली दास चिकित्सालय, डी बी इंटरमीडिएट कॉलेज, रामदेई देवी कन्या इंटर कॉलेज, श्री ठाकुर संवालिया जी ट्रस्ट मौजूदा समय में भी कार्यरत हैं।


Read Also : पत्रकार आलोक पराड़कर की पत्नी सकुशल एक दिन बाद मिलीं, मानसिक हालत खराब


बाबू बालमुकुंद लाल का जन्म सन 1873 व निधन सन 1934 में हुआ था।  उनकी पुष्टिमार्गी वल्लभ संप्रदाय में गहरी आस्था थी।  उनके द्वारा निर्मित ट्रस्ट के तहत आज भी श्री गोपाल मंदिर, काशी का यथासंभव पोषण होता है।  दिलचस्प है कि रामनगरी अयोध्या में स्थित एकमात्र पुष्टिमार्गी दिव्य श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण बाबू बालमुकुंद लाल ने कराया।

7 जनवरी को आयोजित भव्य समारोह को सम्बोधित करने काशी षष्ठ पीठाधीश्वर श्याममनोहर लाल व गोस्वामी श्री प्रियेन्दु बाबा आ रहे हैं।  अपरान्ह 11 बजे से आयोजित समारोह 2 बजे तक चलेगा।  समापन भोजन प्रसाद के साथ होगा।  ट्रस्टी डॉ। आनंद किशोर, अनंत प्रकाश अग्रवाल, राम जी अग्रवाल एवं शगुन अग्रवाल ने बताया इस अमृत जन्मोत्सव समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.