Bihar News : सिकरहना तटबंध के विरोध में उठे स्वर, दर्जनों गाँव के लोगों ने दिया ज्ञापन

Bihar News : सिकरहना तटबंध के निर्माण के विरोध में क्षेत्रीय जनता उठ खड़ी हुई है। दर्जनों गावों के लोगों ने तटबंध निर्माण को रोकने के लिए ज्ञापन दिया। 

Bihar News (अनूप कुमार पटेल): सिकरहना तटबंध के निर्माण के विरोध में क्षेत्रीय जनता उठ खड़ी हुई है। दर्जनों गावों के लोगों ने तटबंध निर्माण को रोकने के लिए ज्ञापन दिया।

इस संबंध में ग्रामीणों एवं विभाग के कार्यपालक अभियंता के मोहच्छी सुग्गा गाँव के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के परिसर में वार्ता हुई। सभी जनता ने एक स्वर से इस बांध निर्माण को स्थगित करने की मांग की। सबका यह कहना था कि यह बांध किसी भी दृष्टि से जनता के हित में नहीं है।


Also Read : Gorakhpur News : गार्ड ने दोस्त की बंदूक से की फायरिंग, नौकरी जाने पर पी रहे थे शराब


विभाग के एक अभियंता ने पहले ही अपने समीक्षा एवं जांच के प्रतिवेदन में दिया है कि 25 साल पहले 75000 हजार क्यूसिक पानी पहले डिस्चार्ज होता था लेकिन 25 बर्षो में यह घट कर 2529 हजार क्यूसिक रह गया है, इसलिए बांध से ज्यादा जरूरी नदी के सिलटेशन को साफ करना जरूरी है।

स्थानीय ग्रामिणो ने कहा कि इस बांध निर्माण कार्य को रोक कर पहले से बने चनपटिया के रिंग बांध एवं तिरवाह के जमींदारी बांध की मरम्मत, ऊचीकरण एवं पक्कीकरण कराया जाए। यदि तटबंध निर्माण को रोकने की मांग नहीं मानी गई तो 9 जनवरी को जिला पदाधिकारी के समक्ष धरना का आयोजन किया जाएगा।


Also Read : UPI Payment Limit : सरकार ने फीचर फ़ोन यूपीआई की लिमिट बढ़ाई


मौके पर सिकरहना तटबंध निर्माण विरोधी संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश क्रांति, ज्याउदीन जिला पार्षद, कोषाध्यक्ष गिरिश लाल, जगरनाथ यादव जिला पार्षद, अशोक कुशवाहा जिला पार्षद, असगर अली, शौकत अली मुखिया, बृज पाण्डेय, मदन शर्मा, पारस शर्मा, रामानन्द शुक्ल, आमोद बैठा वार्ड पार्षद नगर पंचायत चनपटिया, मोहन यादव, पप्पू, सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी और बांध से प्रभावित दर्जनों गाँव के सैकड़ों लोग बैठक में उपस्थित रहे।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.