Gorakhpur News: मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्धांजलि

Gorakhpur News गोरखपुर (अंकित वर्मा): गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्र नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व0 मुलायम सिंह यादव के पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा व गोष्ठी का संचालन करते हुए छात्र नेता राजीव यादव ने कहा कि नेता जी शोषित वंचित पिछड़ों के हक की बात करते थे।
छात्र नेता शिव शंकर गौड़ नहीं कहा कि नेता जी शोषितो वंचितों कि आवाज़ थे। वही वरिष्ठ छात्रनेता कमलेश यादव ने कहा कि हम सब उनके दिखाए गए रास्ते उनके सपनों का भारत बनाने के लिए उनके विचारों पे सतत चलने का शपथ लेने की बात कही।
उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से हरेंद्र यादव, पवन कुमार, प्रमोद यादव, दीपक चौधरी,सत्यवान यादव,राजमंगल,पवन यादव, विपिन यादव, प्रशांत कुमार,रोहित, अभिषेक गोलू,शिवेंद्र पाण्डेय,चन्दन कुमार,मानवेन्द्र, हर्ष,आदित्य यादव,राहुल, दीपू आदि छात्र उपस्थिति रहे।


