UPI Payment Limit : सरकार ने फीचर फ़ोन यूपीआई की लिमिट बढ़ाई

नए साल के अवसर पर आरबीआई ने फीचर फ़ोन यूज़र्स के लिए यूपीआई पेमेंट की लिमिट बढ़ा दी है। अब यूजर 5000 रुपये के बजाय 10000 रुपये का पेमेंट कर सकते हैं।

न्यूज़ डेस्क (नैंसी यादव): नए साल के अवसर पर आरबीआई ने फीचर फ़ोन यूज़र्स के लिए यूपीआई पेमेंट की लिमिट बढ़ा दी है। अब यूजर 5000 रुपये के बजाय 10000 रुपये का पेमेंट कर सकते हैं।

आरबीआई ने यूपीआई ट्रांजैक्शन लिमिट के साथ इस नए फीचर की सुरक्षा का भी ख्याल रखा है। इस फीचर्स में यूजर्स को OTP यानी one time password की भी आवश्यकता पड़ सकती है, जिससे लेनदेन को और अधिक सुरक्षित किया जा सके।

यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए लाया गया है, जो स्मार्टफोन का उपयोग नहीं कर पाते है,जिससे यूपीआई के  नए फीचर के जरिए उनकी वित्तीय लेनदेन में आसानी आएगी ।

क्या है यूपीआई ?

UPI ( Unified payment interface ) यह एक बैंकिंग सिस्टम है, जो मोबाइल प्लेटफार्म के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। इसके माध्यम से आप बिना बैंक पर गए किसी भी बैंक खाते में आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं ।

क्या है UPI 123 pay?

यह एक ऐसी सेवा है, जो फीचर फोन पर बिना इंटरनेट कनेक्शन के काम करती है। यह सुविधा उन लोगों के लिए है,  जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है लेकिन वह यूपीआई के  माध्यम से वित्तीय लेनदेन  करना चाहते हैं। यह यूपीआई यूजर्स के लिए बेहद सुविधाजनक है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.