बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मंदिर की काटी बिजली, अधिकारीयों ने फिर जुड़वाया

गाजीपुर: नगर के पोस्ताघाट मंदिर को लेकर बिजली विभाग द्वारा अजीबो गरीब वाक्या सामने आया हुआ यूँ कि कल विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा मंदिर का बिल बकाया होने का कारण बताते हुए मंदिर के बिजली को काट दिया गया.

नगर के हेमंत और पियूष द्वारा बताया गया कि गाजीपुर शहर में शमशान घाट पर दाह संस्कार करके आने वाले समस्त व्यक्ति नगर के पोस्ताघाट पर ही स्नान करके अपने गंतव्य को जाते हैं लगभग रोजाना 5000 से 6000 लोग पूरे जनपद तथा गैर जनपदों के स्नान के लिए यहां आते हैं l

कल शाम को बिजली विभाग द्वारा विद्युत की कटौती के बाद इस भयंकर बाढ़ की स्थिति में अंधकार में ही लोगों ने यहां स्नान किया ईश्वर का शुक्र है कि कोई हताहत नहीं हुआ अन्यथा इसकी जिम्मेदारी लेना महकमे को भारी पड़ जाता.

आज सुबह मंदिर के पुजारी समेत कुछ लोगों ने SSO बिरजू को कॉल किया और विद्युत कंप्लेंट दर्ज करने को कहा तो SSO बिरजू द्वारा यह कहते हुए इनकार कर दिया गया की मंदिर के बिजली का बिल लाओ और बकाया राशि जमा कराओ तथा मंदिर के मालिक को लेकर आओ तदोपरांत इस पर कंप्लेंट दर्ज किया जाएगा.

यह सुनते ही लोगों का गुस्सा सातवे आसमांन पर था उन्होंने इस घटना की सूचना स्थानीय JE लोटन इमली को दिया उसके बाद नगर SDO सुधीर कुमार से फोन पर हुई और पत्र लिखकर अधिशासी अभियंता को भी इस मामले से सूचित किया एसडीओ के संज्ञान लेने के बाद आनन- फानन में लोगों को शांत करने के लिए कनेक्शन पोल पर चढ़कर जोड़ दिया गया.

सवाल यह उठता है कि नगर में कितने मंदिर मस्जिद चर्च और गुरुद्वारे का कनेक्शन शासन द्वारा किया गया और उनके बिल का भुगतान कौन करता है. क्या यह धार्मिक उँमाद फैलाना समझा जाए जबकि प्रदेश के मुखिया माननीय योगी आदित्यनाथ जी का शख्त निर्देश है कि किसी भी धार्मिक स्थान धार्मिक अनुष्ठान आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और यह घोर लापरवाही के बाद भी SSO मुस्कुरा रहा है.

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.