जलापूर्ति बाधित होने के कारण आक्रोशित लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की

सेवराई। तहसील मुख्यालय के स्थानीय बाजार में जलकल टंकी से करीब एक सप्ताह से जलापूर्ति बाधित होने के कारण आक्रोशित लोगों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया एवं मामले में एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।

क्षेत्र पंचायत सदस्य के नेतृत्व में करीब दर्जन भर लोगों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर वह उपजिलाधिकारी को पत्र सौंपते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई । दिए गए शिकायत पत्र में बताया कि जलकल टंकी से स्थानीय बाजार सहित आसपास के इलाकों में पेयजल आपूर्ति की जाती है जो पिछले करीब 10 दिनों से पूरी तरह से ठप हो चुकी है। जिससे लोगों को पेयजल के लिए काफी जद्दोजहद और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि जलापूर्ति के लिए विभाग द्वारा नया बोरिंग तो किया जा चुका है। लेकिन नया पाइपलाइन ना बिछाए जाने के कारण लोगों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई दशक पूर्व बिछाए गए पाइपलाइन से जलापूर्ति के दौरान गंदा पानी आता है। जिससे लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना रहता है। मजबूरीवश लोग कपड़े से छानकर पानी के प्रयोग को बाध्य होते हैं।
इस मौके पर शोभनाथ जायसवाल, प्रेम गुप्ता, अशोक गुप्ता, आदित्य शर्मा, सिंटू श्रीवास्तव, सुनील वर्मा, राजीव कुमार जायसवाल, सुधाकर यादव, गोविंद जायसवाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
एसडीएम संजय यादव ने कहा कि पेयजल आपूर्ति नही होने को लेकर ग्रामीणों के द्वारा पत्रक सौंपा गया है। सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को पत्राचार कर समस्या को जल्द निस्तारण कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Don't try, this is illigal.