Ghazipur News: बाढ़ के पानी में पैर फिसलकर डूबने से मरी महिला, गाँव में छाया मातम

शेरपुर/गाजीपुर: स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत शेरपुर गाँव मे आज तड़के एक महिला की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिता देवी (40) पत्नी अशोक यादव भोर में शौच करने गई थी।

जब बहुत देर तक महिला वापस नही आयी तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की। तभी भागड़ पुल के पास ग्रामीणों द्वारा एक लाश देखी गई, परिजनों को सूचना मिली तो लोग पहुंच गये।


Read Also: सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल,स्थिति नाजुक,ट्रामा सेंटर रेफर


चौकी प्रभारी शेरपुर को जब सूचना हुई तब दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से लाश को बहार निकाला गया। आवश्यक कागजी कार्यवाही कर पुलिस द्वारा लाश को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पायेगा। जांच एवं पूछ ताछ जारी है।
चुंकि ग्रामवासी बाढ़ से पहले से ही भयभीत है और प्रकार की दुखद घटना से गाँव में मातम का माहौल है।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.