800 करोड़ की लागत से बनेगी भभुआ से दिलदारनगर की नई रेल लाइन

….भभुआ से दिलदारनगर 35 किमी नया बनेगा रेल लाइन…

 

दिलदारनगर। रेल बजट 2024 /2025 यात्री सुविधाओं को।देखते हुए डीडीयू से झाझा के बीच 16 हजार करोड़ की लागत से तीसरी और चौथी लाइन बनेगी। यह दानापुर मंडल के इतिहास में रेलवे की सबसे बड़ी परियोजना होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को बजट के दौरान इसकी जानकारी दी।वैष्णव ने बताया कि बिहार की रेल परियोजनाओं के लिए आम बजट 2024-25 में 10,033 करोड़ रुपये दिए गए हैं। पूर्व की सरकार (औसतन 1132 करोड़) की तुलना में नौ गुना अधिक राशि दी गई है।रेल मंत्री ने कहा कि बिहार में अभी 79356 करोड़ की 55 रेल परियोजनाएं चल रही हैं।
अमृत भारत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए भी राशि का आवंटन हुआ है।दानापुर के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि डीडीयू से झाझा तीसरी और चौथी लाइन का फाइनल लोकेशन सर्वे पूरा हो गया है। जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू होगा। वहीं भभुआ से दिलदारनगर के बीच 800 करोड़ की लागत से नई लाइन बनेगी। 35 किमी लंबाई वाले इस परियोजना का भी फाइनल लोकेशन सर्वे पूरा हो गया है। इसमें दो आरओआर यानी रेल लाइन के ऊपर ब्रिज बनेगा, जिसपर ट्रेनें चलेंगी। डीआरएम ने यह भी कहा कि बिहार में शत प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है। बजट में उत्तर बिहार की रेल परियोजनाओं के लिए भी बड़ी धनराशि का प्रावधान किया गया है। लेकिन, इसका विवरण अभी जारी नहीं हुआ।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.