Latest Newsखेल

सुनील छेत्री ने रिटायरमेंट वापसी की, मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे मैच

इंडियन फुटबॉल टीम ने सोशल मीडिया के जरिए छेत्री की वापसी की पुष्टि की है। टीम ने कहा कि छेत्री मार्च में फीफा इंटरनेशनल विंडो के लिए भारतीय टीम में लौटेंगे।

न्यूज डेस्क (प्रेम शंकर पांडेय): भारत के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अचानक ही अपना रिटायरमेंट वापस ले लिया है और अब वह मार्च में एक बार फिर भारतीय टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। छेत्री ने पिछले साल जून में कुवैत के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर में गोल रहित ड्रॉ के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की थी। अब आठ महीने बाद, वह वापसी कर रहे हैं और 25 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ एएफसी एशियाई कप 2027 के क्वालीफायर के तीसरे दौर में भारतीय टीम के साथ मैदान में होंगे।

छेत्री ने संन्यास लेने के बाद भी भारतीय सुपर लीग (ISL) में बेंगलुरु एफसी के लिए खेलना जारी रखा है। इस सीजन में उन्होंने 12 गोल किए और भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुनील छेत्री ने अब तक 94 गोल किए हैं, जिसके साथ वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी और अली डेई के बाद चौथे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

Read Also: DDU : सांसद रवि किशन की निधि से होगा गोरखपुर विश्वविद्यालय में सुविधाओं का विस्तार, ₹65.82 लाख की धनराशि स्वीकृत

इंडियन फुटबॉल टीम ने सोशल मीडिया के जरिए छेत्री की वापसी की पुष्टि की है। टीम ने कहा कि छेत्री मार्च में फीफा इंटरनेशनल विंडो के लिए भारतीय टीम में लौटेंगे। अपने करियर में करीब 19 साल तक उन्होंने 150 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

सुनील छेत्री को कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं, जिनमें 2011 में अर्जुन पुरस्कार, 2019 में पद्मश्री और 2021 में खेल रत्न पुरस्कार शामिल हैं। भारतीय फुटबॉल के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने भी हाल ही में छेत्री की प्रशंसा की और भारतीय फुटबॉल में उनकी अहम भूमिका को सराहा। भूटिया ने कहा कि, “सुनील छेत्री के बाद हमें भारतीय फुटबॉल को आगे बढ़ाने वाला कोई बड़ा स्ट्राइकर नजर नहीं आता।”

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुडने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'

PREM SHANKAR PANDEY

प्रेमशंकर पांडेय काे पत्रकारिता में 8 वर्षों का अनुभव है। इन्हें सभी क्षेत्र की खबरें लिखने का तरीका मालूम है।

Don't try, this is illigal.