DDU : सांसद रवि किशन की निधि से होगा गोरखपुर विश्वविद्यालय में सुविधाओं का विस्तार, ₹65.82 लाख की धनराशि स्वीकृत

सांसद निधि से स्वीकृत ₹15 लाख की राशि से परिसर में दो वाटर फिल्टर लगाए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, ₹36 लाख की लागत से चार पिंक टॉयलेट कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे, जो महिला विद्यार्थियों की स्वच्छता और सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे।

गोरखपुर : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल की सांसद क्षेत्र विकास निधि (MP LAD) के तहत विश्वविद्यालय परिसर में नए निर्माण कार्यों के लिए ₹65.82 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों से विद्यार्थियों की स्वच्छता, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा।

मल्टीपर्पज हॉल का होगा निर्माण

इस पहल के तहत, विश्वविद्यालय परिसर में दो वाटर फिल्टर, चार पिंक टॉयलेट कॉम्प्लेक्स और अलकनंदा महिला छात्रावास में एक मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण किया जाएगा। यह निर्माण कार्य छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

बनाए जाएंगे 4 पिंक टॉयलेट कॉम्प्लेक्स

सांसद निधि से स्वीकृत ₹15 लाख की राशि से परिसर में दो वाटर फिल्टर लगाए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, ₹36 लाख की लागत से चार पिंक टॉयलेट कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे, जो महिला विद्यार्थियों की स्वच्छता और सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे। अलकनंदा महिला छात्रावास में ₹14.82 लाख की लागत से एक मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण किया जाएगा, जो छात्राओं को शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक समर्पित स्थान प्रदान करेगा।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुडने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

इन कार्यों के लिए स्वीकृत धनराशि को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (RED), गोरखपुर को अवमुक्त कर दी गई है। इससे छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ को जल्द ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस पहल के लिए सांसद रवि किशन शुक्ल का आभार व्यक्त किया और कहा, “यह सहयोग हमारे छात्रों और विशेषकर छात्राओं के लिए बेहद लाभकारी होगा। पिंक टॉयलेट कॉम्प्लेक्स और वाटर फिल्टर की स्थापना से स्वच्छता और सुरक्षा के मानक बढ़ेंगे। यह कदम विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाएगा और शैक्षिक कार्यों को और भी समृद्ध बनाएगा।”

Read Also: सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा पूर्णाहुति और भंडारे के साथ संपन्न

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.