कुशीनगर: कन्या जन्मोत्सव का भव्य आयोजन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान

Kushinagar: Grand celebration of girl child's birth, Beti Bachao Beti Padhao campaign

कुशीनगर: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय, रविन्द्रनगर धूस के सभागार कक्ष में कन्या जन्मोत्सव 2025 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तीन दिन पूर्व तक जन्मी 28 नवजात कन्याओं का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया।

28 नवजात कन्याओं की माताओं को सम्मानित किया गया

इस अवसर पर 28 कन्याओं की माताओं को मिष्ठान, अंगवस्त्र, बेबी किट, हल्दी पैकेट, गुड़िया, चॉकलेट समेत उपयोगी उपहार प्रदान किए गए। इनमें शामिल माताओं के नाम इस प्रकार हैं—
श्रीमती उमरावती पत्नी मुन्ना, श्रीमती नजुमा पत्नी वजीर, श्रीमती शाजीदा पत्नी रासिद, श्रीमती शोना पत्नी लवकुश, श्रीमती खुशबु पत्नी दीलीप, श्रीमती निधि पत्नी राहुल, श्रीमती नेहा शर्मा पत्नी सुखदेव, श्रीमती प्रवीना पत्नी चन्दन, श्रीमती मंजू पत्नी कृष्णमोहन, श्रीमती इसरत पत्नी आलम, श्रीमती मिन्ता पत्नी सदीप, श्रीमती संध्या पत्नी रूपेश, श्रीमती पिंकी पत्नी राजन, श्रीमती गीतिका पत्नी श्रीनिवास, श्रीमती उर्मिला पत्नी मंटू यादव, श्रीमती जैमुल खातून पत्नी मैनुद्दीन, श्रीमती नुरतास पत्नी सद्धाम, श्रीमती पुष्पा पत्नी चंदन, श्रीमती संजु पत्नी सचिन, श्रीमती आंचल पत्नी दुन्नु, श्रीमती गीता पत्नी श्रीनिवास, श्रीमती रबिना पत्नी वन्द्रशेखर, श्रीमती लालती पत्नी कमलेश, श्रीमती सुमन्ती पटेल पत्नी नीरज पटेल, श्रीमती अंजली पत्नी अरविन्द, श्रीमती निधि पत्नी जयप्रकाश, श्रीमती रिन्की पत्नी राहुल एवं श्रीमती फैरून निशा पत्नी शमसेर।

सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई

कन्या जन्मोत्सव के दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें शामिल हैं—

  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

  • स्पॉन्सरशिप योजना

  • मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना

  • चाइल्ड हेल्पलाइन (1098)

  • वन स्टॉप सेंटर (181)

  • वूमेन हेल्पलाइन (1090)

  • आपातकालीन सेवाएं 112, 108, 102

मौके पर उपस्थित माताओं को योजनाओं के पम्पलेट वितरित किए गए तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत पात्र कन्याओं का फार्म भरवाने का अनुरोध भी किया गया।


Read more: आजमगढ़: नगर पंचायत उनवल में आयोजित आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप 2025: खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, डॉ. दिलीप कुमार (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक), श्री अमित कुमार श्रीवास्तव (जिला प्रोबेशन अधिकारी), श्री नलिन सिंह, श्रीमती प्रीति सिंह (जिला मिशन कोऑर्डिनेटर) तथा श्रीमती बंदना कुशवाहा (जेंडर स्पेशलिस्ट) मौजूद रहीं।
साथ ही नवजात कन्याओं के अभिभावक, नर्सिंग स्टाफ और आशा कार्यकत्रियां भी उपस्थित रहे।

कुशीनगर में आयोजित कन्या जन्मोत्सव 2025 न केवल नवजात कन्याओं और उनकी माताओं के सम्मान का प्रतीक है बल्कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे महत्वाकांक्षी अभियानों को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कदम भी है।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.