राष्ट्रपति ने दिये गैलेंट्री अवार्ड्स

News Desk (सुधांशु सिंह): जवानों द्वारा ड्यूटी के दौरान असाधारण बहादुरी और बलिदान के लिए सम्मान में गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ने पहले चरण के गैलेंट्री अवार्ड्स दिए l राष्ट्रपति द्वारा 6 कीर्ति चक्र जिसमें 4 मरणोपरांत वही 33 शौर्य चक्र जिसमें 7 मरणोपरांत दिए गए l

मरणोपरांत शौर्य चक्र से मेजर आशीष ढ़ोंचक (सेना मेडल) और द सिख लाइट इन्फैंट्री 19 राष्ट्रीय राइफल्स सिपाही प्रदीप सिंह को सम्मानित किया गया l अवॉर्ड लेने पहुंची जवानों की पत्नियों और मां को राष्ट्रपति ने गले लगाकर सांत्वना दी l
कीर्ति चक्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है l इस दौरान पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे l


विधायक जैकिशन साहू के बेटे को नहीं मिल रहा आरटीआई का जबाब, मेडिकल कॉलेज गाजीपुर से जुड़ा है मामला


राष्ट्रपति द्वारा कीर्ति और शौर्य चक्र दिया गया

शौर्य चक्र पाने वालों में स्क्वॉड्रन लीडर दीपक कुमार, राजपूत रेजिमेंट 44वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर विजय वर्मा, डिप्टी कमांडेंट विक्रांत कुमार, सीआरपीएफ के जेफरी हमिंगचुल्लो, इंस्पेक्टर (जीडी), जम्मू और कश्मीर पुलिस के स्पेशल पुलिस ऑफिसर अब्दुल लतीफ, पैराशूट रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल सीवीएस निखिल, आर्मी सर्विस कोर के मेजर तृप्तप्रीत सिंह का नाम शामिल है।

इनके अलावा जम्मू और कश्मीर राइफल्स 5वीं बटालियन के सूबेदार संजीव सिंह जसरोटिया, लेफ्टिनेंट कमांडर कपिल यादव, कर्नल पवन सिंह, 666 आर्मी एविएशन स्क्वॉड्रन, विंग कमांडर वर्नोन डेसमंड कीन, स्क्वाड्रन लीडर दीपक कुमार, द आर्टिलरी रेजिमेंट के सूबेदार पी. पबिन सिंगा, मेजर साहिल रंधावा को शौर्य चक्र दिया गया।

लेफ्टिनेंट कमांडर कपिल यादव, AEO INS विशाखापट्टनम को शौर्य चक्र प्रदान किया है। आर्मी सर्विस कोर्प्स 34 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर तृप्तप्रीत सिंह को शौर्य चक्र प्रदान किया गया।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.