Kushinagar: हाटा चीनी मिल प्रशासन और किसानों के बीच एक बार फिर हुआ विवाद, कई किसान घायल
Kushinagar: Once again a dispute broke out between the sugar mill administration and the farmers, many farmers injured

Kushinagar News (प्रगति गुप्ता): अवध सुगर मिल ढाढ़ा प्रशासन और किसानों के बीच एक बार फिर ज़मीन अधिग्रहण को लेकर विवाद हो गया। कई किसानों के घायल होने के सूचना भी मिल रही है।
ज़मीन अधिग्रहण के लिए मंगलवार को फिर सुगर मिल प्रशासन टीनशेड लगा कर जमीन एक्वायर करनी शुरू कर दी। टीनशेड लगाने के सूचना किसानों को मिलते ही किसान मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे।
सुगर मिल प्रशासन के तरफ़ से लाठी लेकर आए कर्मचारी और उनके लोगों ने किसानों को पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद ग्रामीण भी उग्र हो गए मिल द्वारा लगाए टीनशेड को गिरा दिया। घण्टो तक मिल प्रशासन और किसानों के मध्य संघर्ष होने के बाद पुलिस प्रशासन और पीएसी के जवानो ने मोर्चा संभाला तब जाकर मामला शांत हुआ।
एथेनाल प्लांट लगने के मामले में किसानों और सुगर मिल प्रशासन आमने-सामने है और अभी जमीन अधिग्रहण का मामला चल रहा है। किसान आरोप लगा रहे हैं कि ज़मीन अधिग्रहण करने को लेकर बहुत कम पैसे मिल रहे हैं। किसानों को वर्तमान सर्किल रेट के हिसाब से पैसे मिलने चाहिए।
इस मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राधेश्याम सिंह कई बार मोर्चा खोल चुके हैं और शासन को ज्ञापन दे चुके हैं। भाजपा के वर्तमान विधायक मोहन वर्मा भी इस मामले में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख चुके हैं लेकिन अभी तक किसानों के बात सुनी नहीं गई है।

