मणिपुर में फिर से हिंसा भड़की, इंटरनेट बंद

न्यूज़ डेस्क (नैंसी यादव): मणिपुर राज्य फिर से एकबार हिंसा की गिरफ्त में आ चुका है।इसकी राजधानी इम्फाल में कर्फ्यू के साथ साथ 6 जिलों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी  गई है।

हिंसकारियों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के निजी आवास पर हमला बोल दिया है और इसी के साथ ही विरोध प्रदर्शनकारियों कई और मंत्रियों के आवासों को घेर लिया है।इन हत्याओं की जांच की कार्रवाई करने की मांग की ।

इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने 24 घंटे के भीतर  दोषियों को गिरफ्तार करने को कहा है। वहीं पुलिस को भीड़ को तीतर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े।

आइए जानते है कि आखिर हिंसा का पूरा मामला क्या है?

आपको बता दें कि मणिपुर के जिरीबाम जिले के छह लापता लोगों में से तीन व्यक्तियों के शव शुक्रवार रात मणिपुर-असम सीमा पर जिरी और बराक नदियों के संगम के पास पाए गए है।इसमें एक महिला और दो बच्चों के अज्ञात शवों को कल रात असम के सिलचर लाया गया है।

बकौल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और साथ ही साथ पहचान के लिए फोटो एकत्र किए गए है।हिंसा के उग्र रूप को देखते हुए अफस्पा को फिर से लागू कर दिया गया है।

वहीं मणिपुर सरकार ने केंद्र से राज्य के छह थानाक्षेत्रों में आने वाले इलाकों में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (अफस्पा) की समीक्षा कर उसे हटाने का अनुरोध किया गया है।जानकार के मुताबिक मणिपुर में भड़के हिंसा के कारण गृहमंत्री अमितशाह ने अपनी फ्लाइट रद्द कर दी है।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.