लुटेरों ने लिया लिफ्ट:तमंचे से आतंकित कर बेखौफ बदमाशों ने लुटा बाइक, 72 घंटे में दो लुट की घटनाओं से सहमा नगसर



नगसर। नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के सुहवल-नगसर मार्ग पर असावं पुलिया के समीप अपने ननिहाल से लौट रहे मनदीप यादव निवासी ढढनी भानमल राय को बेखौफ दो लुटेरो ने आज बुधवार की शाम को तमंचे से आतंकित कर उसकी बाइक लूटकर फरार हो गये,इसकी जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हडकंम्प मच गया।सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची नगसर हाल्ट थाना पुलिस ने जगह जगह वाहनों की चेकिंग शुरू करने के साथ ही,मार्ग पर लगे सीसीटीवी फूटेज को खंघाल बाइक लुटेरो की तलाश में जुट गई,मगर पुलिस को अभी तक इस बाइक लूटकांड में कोई सफलता नहीं मिल सकी है।वहीं पिडित के द्वारा दिए गये तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लूटेरो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामलें की छानबीन में जुट गई,वहीं नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र में दो दिन पहले अंग्रेज़ी शराब सेल्समैन से हुए साढे चार लाख से अधिक की लूट के बाद ,आज एक बार फिर इस लूट ने लोगों को दहशत में डाल दिया है।वहीं लोगों ने कहा कि नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र में तीन दिनों के अंदर जिस तरह से हौंसलाबुलंद लुटेरो ने बाइक लूट को अंजाम दिया है,निश्चित ही यह पुलिस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है,अगर पुलिस सतर्क होने के साथ ही इलाके में गस्त करती तो शायद लूट की इस तरह की घटना को लुटेरे अंजाम नहीं दे पाते ।
पिडित मनदीप यादव ने बताया कि वह आज बाइक से अकेले भदौरा की ओर से अपने ननिहाल से लौट रहा था कि डोहला के समीप दो युवकों ने उससे लिप्ट मांगा,और बाइक पर बैठ गये,बताया कि वह अभी असांव पुलिया के समीप पहुंचा था कि बैठे युवको ने तमंचे से आतंकित कर उसकी लूट कर फरार हो गये।वहीं पिडित बाइक चालक के चाचा प्रेमनारायन ने बताया कि उसका भतीजा ननिहाल से लौट रहा था कि दो लोगों ने उसके भतीजे की बाइक लूटकर फरार हो गये।
प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि पिडित के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामलें की छानबीन की जा रही है,जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा ।


