गोरखपुर: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Gorakhpur: Youth arrested with illegal pistol and cartridges, police sent him to jail

गोरखपुर,सहजनवां: हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार देर रात एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। यह कार्रवाई थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र के नेतृत्व में की गई, जिसमें टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एक संदिग्ध को मौके से दबोच लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात करीब 9:15 बजे पुलिस टीम संदिग्धों और वारंटियों की तलाश में गश्त पर निकली थी। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक तनवीर अहमद, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार कश्यप, कांस्टेबल गोरखनाथ यादव, सुधाकर यादव और अजय यादव शामिल थे।
Read more: गोरखपुर हादसा: टोल बचाने के लिए मौत बन चुके हैं लोडेड ट्रक, नहीं चेता प्रशासन
गश्त के दौरान जुगल अव्वल पुलिया के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखा, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने तत्परता से उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पकड़े गए युवक की पहचान समीर पुत्र शमशुल हक, निवासी ग्राम हरपुर, थाना हरपुर बुदहट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


