Uttar Pradesh News : ओमप्रकाश राजभर ने भगवान हनुमान की बताई जाति

न्यूज़ डेस्क: बलिया जनपद के चितबड़ागांव में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भगवान हनुमान को राजभर जाति का बताया है। जिसके बाद सियासी घमासान बढ़ गया।

उन्होंने कहा कि भगवान राम को अहिरावण उठा ले गया तो राजभर बिरादरी में पैदा हुए हनुमान जी ने बचाया। उन्होंने ने देवताओं की जाति बताते हुए हनुमान जी को राजभर बिरादरी से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जब अहिरावण भगवान राम को उठा ले गया था तो राजभर बिरादरी में पैदा हुए हनुमान जी उन्हें बचाकर लाए।


यह भी पढ़ें: Gorakhpur News : डीडीयू के जनसंचार और पत्रकारिता विभाग का परचम, स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान


सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी के बलिया में चितबड़ागांव के बसुदेवा में लग रही राजा सुहेलदेव की प्रतिमा के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वह राजभर समाज की विभूतियां गिना रहे थे. इस दौरान उन्होंने बजरंग बली को भी अपने समाज का बताया है।

उस समय किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही थी कि उन्हें छुड़ाए। ऐसे वक्त पर राजभर बिरादरी में पैदा हुए हनुमान जी आगे आए और राम को मुक्त कराकर ले आए। उन्होंने समाज में प्रचलित एक लोकोक्ति के जरिए अपनी बात को प्रमाणित करने की भी कोशिश की।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अक्सर बुजुर्ग बच्चों को उदंडता करने पर डांटते हुए ‘भर-बानर’ कहा करते हैं। इस भर बानर शब्द का अर्थ ही है कि ये एक ही है और हनुमान जी भी भर बानर थे।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.