देवल चौकी इंचार्ज सहित चार लाइन हाजिर,महकमे में मचा हड़कंप
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के मनिया गांव में बीते दिनों हुई चोरी के एक प्रकरण में चौकी इंचार्ज के द्वारा मामले की लीपा पोती करने एवं आरोपी को गिरफ्तार कर पुन: छोड़ने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए चौकी इंचार्ज समेत चार लोगों को सस्पेंड कर दिया है। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी अनुसार बीते दिनों गहमर कोतवाली क्षेत्र के मनिया गांव में एक चोरी की घटना घटित हुई थी। जिसमें पीड़ित द्वारा गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ नाम से तहरी रहते हुए मुकदमा दर कराया गया था। इस दौरान देवल चौकी इंचार्ज गामा लाल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोप है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बिना कोई कार्रवाई किए ही उसे छोड़ दिया गया। जिसकी शिकायत पीड़ित के द्वारा पुलिस के उच्च अधिकारियों से की गई थी। विभागीय जांच में मामले की सत्यता साबित होने पर पुलिस अधीक्षक ने देवल चौकी इंचार्ज गामा लाल, हेड कांस्टेबल सकेन्द्र राय, कांस्टेबल रुस्तम गौतम और रत्नेश कुमार को सस्पेंड करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा की गई इस कार्रवाई को लेकर पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।
इस संबंध में गहमर कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने कार्यवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि किसी प्रकरण को लेकर चौकी इंचार्ज देवल सहित चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है।



