गोरखपुर में ट्रैफिक जाम बना लोगों के लिए जी का जंजाल
News Desk (शशांक पान्डेय): सीएम सिटी गोरखुर में विभिन्न चौराहों और अड्डों पर हर वक्त लगने वाला ट्रैफिक जाम लाेगोें के लिए जी का जंजाल बन गया है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत सड़कों से लेकर ओवरब्रिज तक का निर्माण कराये जा रहे है। बावजूद इसके शहरवासियों को रोज ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है।
शहर के कई प्रमुख चौराहों और सड़कों पर महज सौ मीटर की दूरी तय करने में पंद्रह-बीस मिनट तक लग जाते हैं। यह स्थिति न केवल लोगों के समय की बर्बादी करती है, बल्कि प्रदूषण, तनाव और ईंधन की खपत भी बढ़ाती है।
यह भी पढ़ें : दो बाइक की जोरदार टक्कर, पांच घायल, एक को किया जिला अस्पताल रेफर
इस ट्रैफिक जाम के पीछे सबसे बड़ा कारण अवैध रूप से खड़ी गाड़ियां, अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था में लापरवाही है। जहाँ गोरखपुर शहर को पार करने में बीस-पचीस मिनट का समय लगना चाहिए। वहीं शहर में जगह-जगह जाम के कारण शहर को पार कर में घंटे का समय बर्बाद होता है।
जानिए कहां-कहां लगता है जाम?
नौसड़ चौराहा: आप लखनऊ से आ रहे हैं तो शहर के बाहर स्थित नौसड़ चौराहे पर आये दिन जाम लगा रहता है। सुबह के समय यहाँ घंटे लम्बा जाम लगता है।
मोहद्दीपुर चौराहा: कुशीनगर की तरफ से आने वाले लोगों को मोहद्दीपुर चौराहे पर रोज़ाना जाम की स्थिति रहती है। खासकर सुबह और शाम के समय जाम लगना तय है
गोरखनाथ ओवरब्रिज के आसपास: आप नेपाल से गोरखपुर आते हैं तो आप को गोरखनाथ मन्दिर के कुछ दुर आगे बना गोरखनाथ ओवर ब्रिज के पास जाम का सामना करना पड़ सकता है
खजांची चौराहा: महराजगंज की दिशा से शहर में प्रवेश करने वालों के लिए इस चौराहा पर जाम करना पड़ता हैं ।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड: यहां का हाल सबसे चिंताजनक है। रेलवे बस स्टैंड के सामने सड़कों पर दिनभर खड़ी रहने वाली बसें एक लेन पूरी तरह ब्लॉक कर देती हैं, जिससे जाम स्थित दिन भर बनी ही रहता है।
गोलघर चौराहा: शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले इस इलाके में दिनभर गाड़ियाँ रेंगती नजर आती हैं। बाजार, मॉल, ऑटो और ठेले-खोमचों ने ट्रैफिक की रफ्तार छीन ली है।

