विशेष अभियान के तहत कराई जायेगी मिट्टी की जाँच


सेवराई। नेशनल मिशन ऑन सॉइल हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजना अंतर्गत जनपद गाज़ीपुर में मृदा नमूना एकत्रीकरण का कार्यक्रम (एसएचसी) के माध्यम से जनपद गाज़ीपुर में कुल लक्ष्य के सापेक्ष खरीफ सीजन (70%) 22400 मृदा नमूना एकत्रीकरण और रवि सीजन (30%) 9600 मृदा नमूना एकत्रीकरण निर्धारित है। जिसके अंतर्गत इस वर्ष जनपद में कुल चयनित ग्राम पंचायत 320 है। जनपद गाज़ीपुर मे प्रति ब्लॉक 20 ग्राम पंचायत का चयन है और प्रति ग्राम पंचायत से 100 मृदा नमूना एकत्रीकरण करना है, मृदा नमूना एकत्रीकरण के लिए जनपद में विशेष अभियान चलाया गया है l विकास खण्ड भदौरा मे ग्राम सभा अमौरा, करहिया, सुरहा, निरहु का पूरा, कुतुबपुर, बारा, अरंगी, मनिया, सायर आदि कुल 20 ग्राम पंचायतों मे मृदा परिक्षण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है l
आज शुक्रवार को ग्राम सभा अमौरा विकास खण्ड भदौरा जनपद गाजीपुर में खण्ड तकनीकी प्रबंधक सच्चिदानंद पाण्डेय, किसान रंग बहादुर सिंह, सलिल कुमार उपाध्याय, संतोष सिंह, नारायण सिंह आदि की उपस्थित में मृदा नमूना एकत्रीकरण का कार्यक्रम किया गया।


