कुशीनगर: दोस्ती के नाम पर दावत के बहाने हत्या, युवक की मौत

तमकुहीराज (कुशीनगर): उत्तर प्रदेश के तमकुहीराज क्षेत्र के ग्राम पंचायत पथरवा में गुरुवार रात को दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही दोस्त को दावत के बहाने बुलाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, गांव निवासी फैयाज उर्फ तितली (20 वर्ष), पुत्र सत्तार अंसारी, को देर रात गांव के बाहर एक सुनसान स्थान पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। परिजनों को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और तुरंत फैयाज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तमकुहीराज ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


यह भी पढ़ें: Kushinagar News: जानिए क्यों निलंबित हुए विशुनपुरा थाना प्रभारी राजू सिंह


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही उमेश बारी (25 वर्ष) पुत्र जगन्नाथ बारी को हिरासत में लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि फैयाज और उमेश आपस में अच्छे मित्र थे। गुरुवार को दोनों पूरा दिन साथ में बिताया। देर शाम उमेश ने फैयाज को दावत के बहाने बुलाया और वहां चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जान बचाने की कोशिश में फैयाज भागा लेकिन थोड़ी दूर जाकर बेसुध होकर गिर पड़ा।

थानाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.