Kushinagar News: जानिए क्यों निलंबित हुए विशुनपुरा थाना प्रभारी राजू सिंह

एसपी कुशीनगर ने थाना प्रभारी राजू सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए।

News Desk (Kushinagar): कुशीनगर एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने विशुनपुरा थाना प्रभारी राजू सिंह को कार्यों में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया है। मामला एक लड़की के माँ द्वारा जनता दरबार में शिकायत करने से तूल पकड़ा।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को गांव के ही युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। यह घटना 29 मई 2025 की है। पीड़िता की मां द्वारा बार-बार थाने में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर मामला तूल पकड़ गया है।


यह भी पढ़ें: 24 मिनट मरकर जीने वाली पत्रकार ने बताया क्या होता है मरने के बाद


पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उसने विशुनपुरा थाना प्रभारी राजू सिंह से मिलकर मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन थाना स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई। वह लगातार कई दिनों तक मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काटती रही।

इस बीच, 6 जून को आरोपी युवक लड़की को लेकर गांव लौट आया, जहां कुछ समय के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। लेकिन बकरीद के दिन युवक ने लड़की को फिर से जबरन अपने साथ ले जाकर पांच घंटे बाद धमकी देकर छोड़ दिया। युवक ने साफ कहा कि अगर पुलिस में शिकायत की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।


यह भी पढ़ें: ढाई फिट ज़मीन के विवाद में अधेड़ की हत्या,तीन आरोपी हिरासत में


घबराई मां ने आखिरकार 8 जून को कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार मिश्रा के जनता दरबार में अपनी शिकायत पेश की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का जिम्मा सीओ तमकुहीराज को सौंपा। जांच रिपोर्ट में पीड़िता की शिकायत को सही पाया गया।

इसके बाद एसपी कुशीनगर ने थाना प्रभारी राजू सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए। वहीं, बीती रात विशुनपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आज आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। फिलहाल, पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.