Ghazipur News : सोनभद्र से बलिया जा रहे स्वनिल की सड़क हादसे में मौत
Swanil, who was going from Sonbhadra to Ballia, died in a road accident

Ghazipur News : सड़क हादसे में कार चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रामपुर माझा थाना क्षेत्र के गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर मुस्लिमपुर के पास की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूचना के अनुसार गुरुवार की भोर में ग़ाज़ीपुर-वाराणसी हाईवे पर सैदपुर में एक कार की किसी बड़े वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक सोनभद्र जनपद के ओबरा निवासी स्वप्निल पांडे (24) कुछ लोगो के साथ अपनी कार से बलिया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। जिसमें उसकी मौत हो गई।

