गाजीपुर: श्रीरामनवमी शोभा यात्रा की भव्य तैयारी, आरएसएस कार्यालय पर हुई बैठक

गाजीपुर: आगामी श्रीरामनवमी पर्व को लेकर श्रीराम शोभा यात्रा की भव्य तैयारियों के तहत शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में समवैचारिक संगठन और आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और तय किया कि सभी संगठन अपनी पारंपरिक झांकियों के साथ शोभा यात्रा में भाग लेंगे।

6 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

सह विभाग प्रचारक दीपक ने जानकारी दी कि श्रीरामनवमी शोभा यात्रा 6 अप्रैल रविवार</strong) को दोपहर 3 बजे हिन्दी बाजार नबाबगंज फाटक से प्रारंभ होकर परंपरागत ध्वज, पताका, भजन-कीर्तन और गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करेगी।

यह यात्रा स्टीमरघाट, टाउनहाल, बैजनाथ चौक, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, विशेषवरगंज होते हुए श्रीराम लीला मैदान, लंका में सम्पन्न होगी।


Read Also : गाजीपुर: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, भाई घायल


सम्मिलित होंगे अनेक संगठनों के प्रतिनिधि

इस बैठक में विश्व हिन्दू परिषद से दिनेश चंद्र पांडेय, बजरंग दल से रविराज, हिन्दू युवा वाहिनी से अमित सिंह, रामनिवास मौर्य, भाजपा से रासबिहारी राय, राष्ट्रीय सेविका समिति से नीलम चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

हजारों की संख्या में निकलेगी शोभा यात्रा

बैठक में मौजूद अशोक राय, चंद्र कुमार, अंजनी, दुर्गेश दत्त चतुर्वेदी, कृपाशंकर राय जैसे अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रीराम दरबार, भगवान शिव की झांकी, संत समाज, बजरंगियों और माताओं-बहनों के साथ हजारों की संख्या में भव्य शोभा यात्रा निकालने की तैयारी की पुष्टि की।

गायत्री परिवार से अभिषेक श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, विशाल चौरसिया, नितिन अग्रहरी, सुधीर जायसवाल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने अपनी झांकियों के साथ शामिल होने की घोषणा की।

शोभा यात्रा होगी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

श्रीरामनवमी की यह शोभा यात्रा गाजीपुर में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का संदेश देगी। स्थानीय प्रशासन और समिति सदस्यों द्वारा सुरक्षा, मार्ग व्यवस्था और आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.