कुशीनगर: पोखरी की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, चला बुलडोजर

Kushinagar: Illegal encroachment removed from pond land, bulldozer used

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश): कप्तानगंज तहसील के ग्राम पटखौली में पोखरी की जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए गुरुवार को प्रशासनिक कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बुलडोजर की मदद से लगभग 18 अतिक्रमण हटाए। इस दौरान कुछ पक्के निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया।

News Desk: सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसपैठ की कोशिश, दो दिन में दो गिरफ्तार

प्रशासन की यह कार्रवाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई। टीम ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा इस प्रकार की अवैध कब्जेदारी न करें।

इस कार्यवाही से स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और अवैध कब्जों पर लगाम लगाने का संदेश भी गया है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.