हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

जमानियां। जमानियां स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर सामाजिक वानिकी विभाग के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए गए। शिक्षकों के साथ कर्मचारियों ने पौधे लगाए और संरक्षण का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीनिवास सिंह ने कहा कि एक पेड़ लगाकर मां और धरती मां दोनों को सम्मान दिया जा सकता है। बच्चों से कहां मां हमारे हर जरूरत का ध्यान रखती है। इसलिए लिए हम सब को मिलकर मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इसके लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। स्वयं सेविकाओं एवं छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में जा कर आम ,अमरूद, सागौन, कटहल ,जामुन, नीम आदि वृक्षों को लगाया गया। महाविद्यालय के सभी छात्र – छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया एवं लगाए गए पौधों को संरक्षण हेतु शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉ अभिषेक तिवारी बलिराम सिंह, इन्द्रभान सिंह, मुन्ना राम पप्पू कुमार आदि उपस्थित रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't try, this is illigal.