नगसर क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ 78 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

नगसर । स्थानीय थाना क्षेत्र में 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा रोहण सरकारी भवनों , अस्पताल , ग्राम पंचायत भवन , कम्पोजीट विद्यालय बिसुनपुरा, कम्पोजीट विद्यालय असांव, अवंती, प्राथमिक विद्यालय पियजुआं,बेमुआं,बेमुई , बहादुरपुर, नुरपुर,गोहदा, प्राथमिक विद्यालय नगसर नेवाजु राय पुर्वी, उच्च प्राथमिक विद्यालय नुरपुर, वहीं गगरन कम्पोजीट विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बच्चों के साथ तिरंगा रैली निकाली,पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय नगसर नेवाजू राय पश्चिमी के प्रांगण में आजादी का यह महोत्सव बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया ।इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों खेल कुद का आयोजन किया गया।वही नगसर थाना हाल्ट पर थानाध्यक्ष राजू दिवाकर द्वारा ध्वजारोहण किया गया।समस्त पुलिस बल द्वारा सलामी दी गई।
कार्यक्रम की शुरुवात पीएम श्री कम्पोजीट विद्यालय नगसर नेवाजु राय के प्रधानाध्यापक श्री संजय राय जी एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक राय के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से झंडारोहण करके किया गया ।झंडा गान के
पश्चात ज्ञान की देवी मां सरस्वती के सामने प्रधानाध्यापक महोदय जी द्वारा दीप प्रज्वलन करके उनका अभिनंदन एवम वंदन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
इस मौके पर विद्यालय के बच्चो द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर एवं देश भक्ति से ओत प्रोत कर देने वाले कार्यक्रम पेश किए गए ।
कार्यक्रम के अंत में बच्चो को पुरस्कार एवं मिष्ठान्न वितरित करके समारोह का समापन किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे एवं समारोह में अपना पूरा योगदान दिया ।

Don't try, this is illigal.