Maha Kumbh 2025: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 19 या 20 फरवरी कर सकते हैं महाकुंभ में संगम स्नान

न्यूज डेस्क (प्रेम शंकर पांडेय) : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी का महाकुंभ में संगम स्नान करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दोनों नेताओं के 19 या 20 फरवरी को संगम में स्नान करने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय अभी अंतिम रूप से तय किया जा रहा है। पहले यह चर्चा थी कि दोनों नेता 16 फरवरी को स्नान करने के लिए प्रयागराज आएंगे, लेकिन पार्टी के स्थानीय नेताओं ने इस कार्यक्रम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Read Also: Gorakhpur News : पुरवाई कला लोकोत्सव मार्च में, ब्रोशर का हुआ लोकार्पण

कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व, शिवरात्रि (26 फरवरी) से पहले संगम स्नान करेंगे। हालांकि, तारीख अभी निर्धारित नहीं हो पाई है। वहीं, पार्टी के एक अन्य नेता के मुताबिक, 16 फरवरी को संगम में अधिक भीड़ हो सकती है, इसलिये वे उस दिन स्नान के लिए नहीं आ रहे हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों में उनका कार्यक्रम तय किया जाएगा।

इसके अलावा, कांग्रेस नेता मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान हुए हादसे में मृतकों के परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना देने का भी विचार कर रहे हैं।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुडने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.