नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित

सलेमपुर। तहसील स्थित श्रीराजधारी इंटरमीडिएट कालेज चकरा में जिला युवा कल्याण अधिकारी पुनीत कुमार के निर्देश पर युवक मंगल दल अध्यक्ष राहुल मल्ल ने नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसके विजेता अर्पिता पहले,अमूल्य दूसरे और रंजना यादव तीसरे स्थान पर रहीं।

विजेताओं को मुख्य अतिथि शिव अवतार यादव और विशिष्ट अतिथि राधाकृष्ण ने किया। राधाकृष्ण ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नारी सशक्त होगी तो देश सशक्त होगा। महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण विकास को गति देता है। महिलाओं को आहार के साथ खेलकूद में भाग लेना अनिवार्य होना चाहिए। ब्लॉक संयोजन राहुल मल्ल ने कहा कि हमारा उद्देश्य क्षेत्र की प्रत्येक महिला को सशक्त और हर क्षेत्र में छुपी उनकी प्रतिभा को निखारना है।

कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार ने किया। इस दौरान सचिव हिमांशु विश्वकर्मा,विनोद कुमार, बीएन यादव,अंकित,दीपक आदि लोग उपस्थित रहे।

Don't try, this is illigal.