राजकीय महाविद्यालय गहमर में दो विषयो को हटाए जाने के बाद लगातार तीसरे दिन छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर काटा हंगामा

सेवराई। तहसील क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय गहमर में बीए द्वितीय वर्ष से दो विषयो को हटाए जाने के बाद सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे।

जानकारी अनुसार राजकीय महाविद्यालय गहमर में बीए द्वितीय वर्ष से राजनीति शास्त्र एवं गृह विज्ञान के विषय को हटा दिया गया है जिसके कारण प्रथम वर्ष की परीक्षा पास कर चुके 70 से ऊपर विद्यार्थियों का द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने से महाविद्यालय मना कर रहा है जबकि छात्र-छात्राओं का कहना है कि हम प्रथम वर्ष यहां से पास किए हैं तो क्यों दूसरे और तीसरे वर्ष के लिए हम गाजीपुर या जमानिया पढ़ने जाएं पहले सत्र से ही इन विषयों में हमारा नामांकन नहीं करना चाहिए था। वही महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा इन बच्चों को दूसरे महाविद्यालय में प्रवेश लेने की सलाह दिया जा रहा है।

सोमवार को लगातार तीसरे दिन उग्र छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए महाविद्यालय में चल रहे क्लास को बंद कराते हुए सभी को कैंपस से बाहर निकाल कर मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और वहीं बैठकर आंदोलन करने लगे। जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई और मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र-छात्राओं को समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी जीद पर अड़े रहे। उनका कहना था कि अगर यहां एडमिशन नहीं हो रहा है तो हम अन्यत्र एडमिशन लेने के लिए तैयार हैं लेकिन इन दो विषयों के शिक्षक को यहां तैनात कर हमारी पढ़ाई शुरू कराई जाए।

इस संबंध में प्राचार्य डॉक्टर देव कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की बातें उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है शासन स्तर से जो भी निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.