कुशीनगर की 95 आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों को ईकेवाईसी न पूरा करने पर नोटिस

कुशीनगर: जनपद की जिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा ई-केवाईसी व चेहरा प्रमाणीकरण शून्य है उनमें 95 आंगनबाड़ी कार्यकत्री को नोटिस दिया गया है।

आंगनवाड़ी केन्द्र के लाभार्थियों को अब बिना ईकेवाईसी के अनुपूरक पोषाहार का लाभ प्राप्त नहीं होगा। जिन लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण होगा जुलाई में उन्हें ही पुष्टाहार वितरित किया जायगा।


 यह भी पढ़ें: पिता की डांट खाकर बेटे ने निगलीं कीलें, डॉक्टर ने बचाई जान


जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों को दिए जाने वाले अनुपूरक पोषाहार में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से पोषण ट्रैकर के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन माड्यूल के कार्यान्वयन के निर्देश दिए गए है।

जिसके अनुसार 01 जुलाई से आंगनवाड़ी केन्द्र के जिन लाभार्थियों का ईकेवाईसी व चेहरा प्रमाणीकरण नही होगा तब तक उसको आंगनबाड़ी केन्द्र पर दिए जाने वाले अनुपूरक पोषाहार का लाभ प्राप्त नही होगा। जिन लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण होगा जुलाई में उन्हें ही पुष्टाहार वितरित किया जायगा। इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों को नोटिस दिया गया है।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.