ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत,शव को लिया कब्जे में

सेवराई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के भदौरा रेलवे स्टेशन के पूरब तरफ डाउन लाइन पोल संख्या 688/36- 34 के मध्य गुजर रही कुंभ एक्सप्रेस के चपेट में आने से एक हैण्डपम्प मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई में जुट गई।

गहमर कोतवाली क्षेत्र के सेवराई गांव निवासी सिद्धेश्वर उर्फ साधु श्रीवास्तव (65) हैण्डपम्प मिस्त्री का काम करके परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। यह मंगलवार की शाम रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे कि तभी डाउन लाइन से गुजर रही कुम्भ एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। जिसकी इनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी। इस बीच रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने के कारण डाउन लाइन से गुजर रही दानापुर सिकंदराबाद ट्रेन को भदौरा रेलवे स्टेशन पर ही कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

जीआरपी पुलिस शव को रेलवे ट्रैक से हटाते हुए कब्जे में लेकर अन्य विधिक कार्रवाई में जुड़ गई इसके बाद रेल परिचालन करीब 20 मिनट के बाद पुन: सुचारू हुआ। भदौरा रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि एक व्यक्ति के रन ओवर हो जाने से कुछ देर के लिए रेल परिचालन रुक गया था। जिसे थोड़ी ही देर में क्लीयर कराते हुए रेल परिचालन पुनः सुचारू कराया गया ।

oplus_131074
0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.