KushinagarNews:नुक्कड़ नाटक का मंचन कर, परीषदीय विद्यालयों को बताया बेहतर
KushinagarNews: By staging a street play, council schools were described as better
तमकुही कुशीनगर: तमकुही विकास खंड के संविलयन विद्यालय चंद्रौटा में उमंग सांस्कृतिक दल ने नाटक का मंचन किया। टीम के कलाकारों ने अपने प्रस्तुति के माध्यम से सरकार द्वारा परीषदीय स्कूलों में दी जा रही तमाम सुविधाओं के बारे में मंचन करते हुए लोगों को खूब हंसाया। साथ ही सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया।
नाटक दल ने डीबीटी, दीक्षा एप, निपुण विद्यालय, एमडीएम, कायाकल्प, निजी विद्यालयों के अपेक्षा परीषदीय विद्यालय की बेहतर स्थिति, आदि बिन्दुओं पर आधारित नाटक के मंचन से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम की जमकर सराहना की ।इस दौरान प्रधानाध्यापक गोरखनाथ राय, विपिन यादव, इमराना खातून, संध्या चौबे, अकरम, झूनी , सीमा समेत बड़ी संख्या में अभिभावक गण उपस्थित थे।


