गोरखपुर: दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में ‘रामचरित और भक्ति का स्वरूप’ विषय पर विशिष्ट व्याख्यान, अंतरराष्ट्रीय विद्वान ने दी प्रेरणादायी सीख

Gorakhpur: Special lecture on the topic 'Ramcharit and nature of devotion' in Digvijaynath PG College, international scholar gave inspirational teachings

गोरखपुर: दिग्विजयनाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के हिन्दी विभाग एवं गोरखनाथ साहित्यिक केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को ‘रामचरित और भक्ति का स्वरूप’ विषय पर भव्य व विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश के विद्वानों ने रामचरित मानस, भक्ति परंपरा और मर्यादा के वैश्विक महत्व पर अपने विचार साझा किए।

मुख्य अतिथि का वक्तव्य
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मास्को स्टेट यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मैक्सिम डेमचेन्को ने कहा कि “भारत केवल भारतवासियों की माता नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व की माता है, क्योंकि यहां अयोध्या धाम है, जो पूरी दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी है।” उन्होंने आगे बताया कि हिन्दी भाषा शब्दकोष स्तर पर विश्व की सबसे समृद्ध भाषाओं में से एक है और आज वैश्विक मंच पर इसका महत्व तेजी से बढ़ रहा है।

रामचरित का सार्वभौमिक महत्व
अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व वरिष्ठ रेल अधिकारी रणविजय सिंह ने कहा कि मर्यादा का स्वरूप विश्वव्यापी है और इसी कारण रामचरित मानस का महत्व भी सार्वभौमिक है। श्रीराम के जीवन के प्रत्येक प्रसंग में मर्यादा और आदर्श का अनुपम उदाहरण मिलता है, जो आज भी प्रेरणा स्रोत है।


Read more: गोरखपुर: गोला क्षेत्र में यूरिया की भारी किल्लत, किसानों में रोष – पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


प्राचार्य का आभार संदेश
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने आभार ज्ञापन करते हुए कहा कि “रामकथा की प्रासंगिकता आज भी विश्व के अनेक देशों में बनी हुई है और यह मानवता को जोड़ने का कार्य करती है।”

कार्यक्रम का संचालन व उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विभा सिंह ने किया, जबकि अतिथि परिचय डॉ. अदिति दुबे ने कराया। इस अवसर पर प्रो. पृथ्वीराज सिंह, प्रो. नित्यानन्द श्रीवास्तव, प्रो. परीक्षित सिंह, प्रो. अर्चना सिंह, डॉ. रामप्रसाद यादव, डॉ. इन्द्रेश पाण्डेय, डॉ. अनिल भाष्कर, डॉ. धीरज सिंह, डॉ. पवन पाण्डेय, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. शिव कुमार, डॉ. शुभ्रांशु शेखर सिंह, नवीन सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने दी।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.