कुशीनगर: हाटा सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत दूसरा गंभीर

हाटा/कुशीनगर: शनिवार को सुदामा चक गांव के मंदिर के पास दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही गांववालों की भारी भीड़ सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पर जुट गई।

यह दुर्घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे हुई, जब कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी 67 वर्षीय छत्तर प्रजापति बाइक से अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। सुदामा चक गांव के पास तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक उनकी बाइक से टकरा गई।


Read Also: 2027 में फिर से कमल खिलेगा-  दुर्गेश राय जिलाध्यक्ष


एक की मौके पर मौत, दूसरा घायल

टक्कर इतनी तेज थी कि छत्तर प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे 20 वर्षीय सुधाकर प्रजापति घायल हो गए, जिन्हें तुरंत मथौली सीएचसी ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने किया पोस्टमार्टम से इनकार

घटना की खबर मिलते ही गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए और परिजनों में कोहराम मच गया। शव करीब एक घंटे तक सीएचसी में पड़ा रहा, क्योंकि परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे। बाद में पुलिस के समझाने पर वे पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार

घटना की सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हाटा कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि फरार बाइक सवार की तलाश जारी है। मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुडने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.