पुलिस अधीक्षक डा0 इरज राजा मां कामाख्या धाम पर चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन लगने वाले विशाल मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने कलेकर किया भ्रमण कर लिया जायजा

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के माँ कामाख्या धाम पर चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन लगने वाले विशाल मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने कलेकर पुलिस कप्तान डॉ इरज राजा ने मंदिर कमेटी के सदस्यों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मंदिर/मेला परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर चैत्र नवरात्रि मेला को सकुशल संपन्न कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा भीड़ मैनेजमेंट के लिए पार्किंग स्थल और बैरिकेड्स बनाने हेतु निर्देशित किया गया। इससे पूर्व पुलिस कप्तान ने मा कामख्या का दर्शन पूजन भी किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रभारी निरीक्षक गहमर व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Don't try, this is illigal.