Kushinagar News: संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Kushinagar News कुशीनगर (प्रगति गुप्ता): संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाढ़ा में मंगलवार को एक रंगोली कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं के छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 बी, 7 बी और 8 बी के छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया।

स्कूल के प्रधानाचार्य सिस्टर अन मेरी ने विजेता छात्रों को हृदय से बधाई दी और उनकी कला और रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने सभी भाग लेने वाले छात्रों को भी प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी को दिवाली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने छात्रों से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने और स्कूल की परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस रंगोली प्रतियोगिता ने छात्रों की कलात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान किया और स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों में एक नए आयाम को जोड़ा।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.