गृहे-गृहे संस्कृतम् योजना द्वारा संस्कृत के प्रति फैली जागरूकता

देवरिया (अंकित वर्मा): उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ द्वारा संचालित गृहे-गृहे संस्कृतम् योजना के अंतर्गत नवंबर मास का 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, प्राथमिक विद्यालय नगरौली बाजार, गौरी बाजार, देवरिया में उद्घाटन के साथ आरंभ हुआ।

यह शिविर 5 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक संचालित होगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 48 प्रशिक्षक सरल संस्कृत भाषा शिक्षण कक्षाओं का संचालन करेंगे।

संस्थान के निदेशक श्री विनय श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी श्री जगदानंद झा, योजना प्रमुख श्री भगवान सिंह चौहान, ऑनलाइन समन्वयक श्री दिव्यरंजन, प्रशिक्षण प्रमुख श्री धीरज मैठानी, तथा योजना के प्रदेश समन्वयक डॉ. अनिल गौतम समेत कई गणमान्य व्यक्ति उद्घाटन सत्र में उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर देवरिया जनपद के प्राथमिक विद्यालय नगरौली बाजार में प्रधानाध्यापिका नुजहत फातिमा ने दीप प्रज्वलित कर एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया।

उद्घाटन सत्र में प्रधानाध्यापिका सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। केंद्र का संचालन संस्थान की शिक्षिका बबिता मौर्या द्वारा किया गया।

इस योजना के तहत सभी छात्रों को संस्कृत का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जो भी छात्र इस प्रशिक्षण में रुचि रखते हैं, वे शिविर में शामिल हो सकते हैं और संस्कृत भाषा के ज्ञान को सरल तरीके से सीखने का अवसर पा सकते हैं।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.