Kushinagar News: गेंदा बाबू की प्रतिमा का भव्य अनावरण, जननायकों ने दी श्रद्धांजलि – किसानों के मसीहा को याद किया गया

Kushinagar News: Grand unveiling of Genda Babu's statue, public leaders paid tribute - Messiah of farmers was remembered

कुशीनगर समाचार | बरवा राजा पाकड़, तमकुहीराज (उत्तर प्रदेश):
कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज तहसील अंतर्गत बरवा राजा पाकड़ स्थित गेंदा सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम नेता प्रतिपक्ष, पूर्व सांसद और मंत्री स्व. बाबू गेंदा सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भव्य श्रद्धांजलि सभा के रूप में हुआ जिसमें प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

गेंदा बाबू: किसानों के मसीहा और मूल्यनिष्ठ राजनीति के प्रतीक

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने अपने उद्बोधन में गेंदा बाबू को किसानों के सच्चे हितैषी, आदर्श समाजवादी विचारक, और स्वच्छ राजनीति के पुरोधा के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि गेंदा बाबू ने गंडक नहर प्रणाली, कृषि अनुसंधान केंद्र, बकरी व रेशम फार्म जैसी परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्रीय विकास को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में क्षेत्र को बुनियादी सुविधाएं मिलीं और किसानों की आवाज सत्ता के गलियारों तक पहुँची।

जनप्रतिनिधियों ने गेंदा बाबू को बताया प्रेरणास्रोत

सांसद विजय कुमार दुबे ने उन्हें मूल्य आधारित राजनीति का प्रतीक बताते हुए कहा कि आज के युवा नेताओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने गेंदा बाबू को “सड़क से संसद तक” किसानों की लड़ाई लड़ने वाला योद्धा बताया।

विधायकों में डा. असीम राय (तमकुही), विवेकानंद पांडेय (खड्डा), मोहन वर्मा (हाटा), मनीष जायसवाल (पडरौना), विनय गोंड (रामकोला) ने भी गेंदा बाबू की समाजवादी सोच और जनसेवा को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि गेंदा बाबू ने संघर्ष और सेवा से राजनीति को जनकल्याण से जोड़ा।

Kushinagar News: कुशीनगर में SPEL 2.0 के तहत छात्रों को पुलिस कार्यप्रणाली की दी गई गहन जानकारी

समाज के हर वर्ग की उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम त्यागी ने किया। आयोजन समिति में डा. पुनीत राय, रजनीश राय और सत्येंद्र शुक्ल ने विशेष भूमिका निभाई और अतिथियों का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर पं. पंकज कृष्ण शास्त्री, विनय जायसवाल, चन्द्र प्रकाश चमन, राकेश जायसवाल, व्यास राय, नीरज शाही, अनवर अंसारी, प्रधान मुन्नीलाल, और अशोक पाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.