कुशीनगर: सिकटिया खास में भव्य शतचंडी महायज्ञ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
हाटा/कुशीनगर: विकासखंड मोतीचक के ग्राम सभा सिकटिया खास में स्थित काली माता मंदिर के परिसर में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मंगलवार सुबह 1001 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर इस यात्रा में भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा का भव्य आयोजन
सुबह 10 बजे निकली कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। ट्रैक्टर-ट्रॉली, जीप, हाथी-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा का शुभारंभ यज्ञ स्थल से हुआ और यह सिकटिया, बरवापट्टी, मुहम्मदा, घोसीपुर, दुबौली, कौवाटार, गजहड़िया, बनटोलवा, गड़ेरीपट्टी होते हुए राम जानकी मंदिर, गड़ेरीपट्टी स्थित छोटी गंडक नदी के घाट पर पहुंची।
Read Also : Kushinagar : सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर ट्रक चालक के साथ मारपीट
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ कलश पूजन
घाट पर पहुंचने के बाद यज्ञाचार्य पंडित राघवेन्द्र मिश्र और उनकी टोली ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश पूजन व जलभराई करवाई। इसके बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञ मंडप पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश स्थापना की गई।
भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था
यात्रा मार्ग पर जगह-जगह समाजसेवियों द्वारा जलपान एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। ग्राम प्रधान जमुना सागर सिंह और यज्ञकर्ता बैकुण्ठ दास ने बताया कि रात्रि में रामलीला का मंचन किया जाएगा, जबकि दिन में प्रवचनकार विरेन्द्र तिवारी द्वारा कथा वाचन किया जाएगा।
कलश यात्रा में शामिल प्रमुख श्रद्धालु
इस भव्य आयोजन में शितल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान अशोक सिंह, अनिरुद्ध सिंह उर्फ गड्डे सिंह, रविन्द्र कुशवाहा, सीटू गुप्ता, संजय कुशवाहा, राम संजीव सिंह, मनीष मिश्र, सुबास सिंह, शैलेन्द्र सिंह, प्रदीप कुशवाहा, रामप्रताप सिंह, एसपी सिंह, सुरेश सिंह, धर्मेन्द्र प्रजापति, जनार्दन मिश्र, मकसुदन सिंह उर्फ मुन्ना, सत्यजीत सिंह, रमाकांत सिंह, दीनानाथ मिश्र सहित अनेक श्रद्धालु एवं स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहे।
धार्मिक आस्था का अनोखा संगम
यह नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है। पूरे क्षेत्र में भक्ति की बयार बह रही है, और श्रद्धालु महायज्ञ व प्रवचन का आनंद ले रहे हैं।
जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU


