कुशीनगर : बोदरवार की देशी शराब की दुकान को स्थानांतरित करने की उठी मांग

कप्तानगंज (कुशीनगर): कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार बाजार में स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग तेज हो गई है। यह दुकान मुख्य मार्ग पर, पुलिस चौकी के ठीक बगल में संचालित हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों की आपत्ति

ग्रामीणों का आरोप है कि शराब प्रेमी सुबह-शाम सड़क किनारे मौजूद खाने-पीने और भुजा-चना की दुकानों पर बैठकर खुलेआम शराब का सेवन करते हैं। इससे आम लोगों, खासकर महिलाओं और छात्राओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।

धार्मिक और शैक्षिक स्थलों के पास शराब की दुकान

शराब की दुकान से महज 50 मीटर की दूरी पर मस्जिद और कब्रिस्तान स्थित हैं। लगभग 100 मीटर की परिधि में प्राथमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज और जूनियर विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसी मार्ग से भगवंत पाण्डेय पीजी कॉलेज और मालती देवी डीएलएड व बीएड कॉलेज की सैकड़ों छात्राएं गुजरती हैं, जो इस दुकान के सामने असहज महसूस करती हैं।

व्यापारियों और ग्रामीणों ने उठाई आवाज

स्थानीय व्यापारी और निवासी संतोष यादव, शैलेष कुमार, मायाशंकर गुप्ता, रामकुमार सिंह, संजीव कुमार, किशन सिंह, बीके गुप्ता, मुकेश सिंह, विकास अग्रवाल और नीरू सहित कई ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।

साथ ही, लोगों ने मुख्य मार्ग किनारे स्थित भोजनालयों और दुकानों पर शराब सेवन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि बाजार का माहौल सुरक्षित और सुव्यवस्थित बना रहे।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.