घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी,पीड़ित ने दिया तहरीर

 

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के चितर के डेरा गांव से शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली चोरी कर ली पीड़ित द्वारा गहमर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है जानकारी अनुसार गहमर थाना क्षेत्र के चितर का डेरा निवासी नंदलाल यादव ने तहरीर दिया कि शुक्रवार की रात वह अपने ट्रैक्टर की ट्राली घर के दरवाजे पर खड़ा कर सोने चले गए। रात में किसी चोर द्वारा उसे चुरा लिया गया। काफी खोजने के बाद भी ट्राली का कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने इसकी तहरीर गहमर थाने में दी। इस संबंध में कोतवाल शैलेश मिश्रा ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा ट्राली चोरी का तहरीर दिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

Don't try, this is illigal.